Homeराजस्थानअलवरस्टेशन रोड पर जल भराव की समस्या के विरोध में किया प्रदर्शन

स्टेशन रोड पर जल भराव की समस्या के विरोध में किया प्रदर्शन

सूरौठ।स्मार्ट हलचल/कस्बे में स्टेशन मार्ग पर व्याप्त जल समस्या के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनू मीणा, मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जगदीश बंडा, लखन चौबदार, रघुवीर कोली, देवेश मीणा, उमा रावत, उमेद मीणा सहित काफी लोग स्टेशन रोड पर एकत्रित हुए तथा विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि स्टेशन रोड पर फतेह सिंह पुरा रेलवे स्टेशन के पास काफी दिनों से गंदे पानी एवं कीचड़ का जमाव हो रहा है। जिसके कारण यात्रियों एवं आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री आए दिन कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों से जल्द ही समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES