कनेरा, 2 अप्रैल 2026
कनेरा स्मार्ट हलचल|यहां में श्री बालाजी महासंघ कनेरा के तत्वाधान में भगवान श्री हनुमानजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का स्वागत पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कनेरा मण्डल कांग्रेस परिवार द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय अभिनंदन के साथ किया गया।
शोभायात्रा कनेरा के मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां “जय श्री राम” के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच तुलसीराम धाकड़,जिला कांग्रेस कमेटी सचिव किशन मेष,कनेरा नगर कांग्रेस अध्यक्ष निवास नायमा,कनेरा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल मेघवाल,नन्द किशोर पचोरिया, निर्भयराम बीर, गौरी लाल सुथार, मनीष धाकड़, फुलेश दायमा, हर्षित दायमा, यशवंत परोचा, मुकेश नायमा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं भक्तजन उपस्थित रहे।
