गूंजे भगवान चारभुजा नाथ के जयकारे, शहर में चारभुजा की प्रतीकात्मक पदयात्रा में जगह-जगह हुआ स्वागत
भीलवाड़ा 22 सितंबर
स्मार्ट हलचल|श्री राम पेदल यात्री संघ, सुभाष नगर के तत्वाधान भीलवाड़ा शहर में मेवाड़ के आस्था के केंद्र चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर, पुराना भीलवाड़ा तक शहर में तीसरी बार पैदल यात्रा आयोजित की गई। पदयात्रा में आगे आगे बैंड बाजों के साथ मंदसौरी ढोल नगाड़े झंडा लिए श्वेत वस्त्र में पुरुष एवं लाल चुन्दड में महिलाएं भजन गाते ढोल नगाड़े की थाप पर नाचते झूमते चल रही थी जिनका जगह-जगह पर स्वागत सत्कार में पुष्प वर्षा की गई। सुभाष नगर राम मंदिर से आज प्रातः शहर भ्रमण के लिए पदयात्रा आरके कॉलोनी, चारभुजा नाथ मंदिर, गणेश मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड, दूधाधारी गोपाल मंदिर ,रघुनाथ मंदिर दर्शन कर बड़ा मंदिर पहुंची
मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि सुभाष नगर राम मंदिर से पुराना शहर बड़ा मंदिर तक करीब 3 किलोमीटर पदयात्रा 2 घंटे में पहुंची श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट भीलवाड़ा के सरक्षक उदयलाल समदानी, रामेश्वर तोषनीवाल अध्यक्ष चंद्र सिंह तोषनीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल मुकुंद राठी, मंत्री प्रहलाद भदादा, राकेश पटवारी, बद्रीलाल डाड ,महावीर समदानी सहित सभी ट्रस्टियो ने पदयात्री संघ के कैलाश गगरानी, राजेश सोमानी, अनिल बांगड़, दिनेश बागड, प्रहलाद बांगड़, सूर्य प्रकाश पटवारी, कैलाश सामरिया, ओम मालू,ओम प्रकाश
दिनेश बांगड ,आशीष लड्ढा
राजेंद्र राठी ,ओम मालू ,मोहित बांगड, घीसु लाल तोतला ,कैलाश सामरिया,लक्ष्मी नारायण मूंदड़ा सहित सैकड़ों पद यात्रियों को चारभुजा नाथ की तस्वीर भेंट कर दुपट्टा पहना कर गुलाब कि पंखुड़ियां से जोरदार स्वागत किया
चारभुजा नाथ के दर्शन कर ध्वजा चढ़ाई हाथी गोडा पाल की जय कन्हैया लाल की, जयकारे के साथ परिक्रमा के बाद पद यात्रियों को उतारी हुई ध्वजा ट्रस्टोंयो द्वारा दी गई। इसके बाद सभी पद यात्रियों को माखन मिश्री एवं पेड का प्रसाद वितरित किया गया।
चारभुजा नाथ को जल विहार कराया श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा मंदिर ट्रस्ट के बडा मंदिर में चारभुजा बड़ा मंदिर पोड़ावना ग्रुप की ओर से साय 5 से 6 बजे मंदिर से बेवान बगीची ले जाया गया अभिषेक किया गया,भजन संध्या का आयोजन हुआ। गोपाल सोमानी ने बताया कि साय 6 बजे शोभा यात्रा के तहत ठाकुर जी को जल विहार के लिए बड़े मंदिर की बगीची में ले जाकर जल झूलन कराया गया