जैन समाज ने सुधासागर महाराज को कार्यक्रम पत्रिका भेंट कर लिया मंगल आशीर्वाद
ब्यूरो रिपोर्ट : शिवराज बारवाल /
टोंक/बनेठा/स्मार्ट हलचल/उनियारा उपखण्ड क्षेत्र के सुंथडा कस्बा स्थित मुनिसुव्रतनाथ अतिशय क्षेत्र सुखोदय में 7 मार्च को मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक एवं महामस्तकाभिषेक के साथ विशाल रथयात्रा निकाली जायेगी।
जैन समाज के हरीश जैन बनेठा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंदिर पदाधिकारियों ने स्वरूप नगर कानपुर में विराजमान मुनिपुंगव सुधासागर महाराज को कार्यक्रम पत्रिका भेंट की। साथ ही अतिशय क्षेत्र के निर्माण को लेकर विचार विमर्श किया। वहीं प्रवक्ता मनोज जैन एवं संतु जैन ने बताया कि महाराज ने वार्षिक मेले को लेकर मंगल आशीर्वाद प्रदान किया है। आर्यिका सूत्रमती माताजी ससंघ सानिध्य में होने वाले वार्षिक मेले में आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में विद्यासागर यात्री निलय का लोकार्पण किया जावेगा। वहीं हरीश जैन बनेठा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रीजी को रथ में बिठाकर नगर भ्रमण करते हुए जैन नसियां लाया जाएगा। वहां जैन त्रय कीर्ति स्तम्भों का जलाभिषेक किया जाएगा, तत्पश्यात मुनिसुव्रतनाथ भगवान को निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। रथयात्रा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मंदिर पदाधिकारियों ने तैयारी पूर्ण कर ली है।