महिलाए कर रही भक्ति गीत पर डांडिया व गरबा नृत्य, भक्ति व उल्लास में डूबे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा क्षेत्र
भीलवाड़ा। महाकाल युवा मंडल भवानी नगर द्वारा गणेशोत्सव पर्व को लेकर आयोजित कार्यक्रमो मे गणेश महोत्सव की धूम मची है। मंडल द्वारा विशेष विद्युत सजावट के साथ पांडाल की सजावट की गई है। क्षेत्रीय निवासियों के साथ ही कई श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों में सिद्धिविनायक भगवान गणेश के दर्शन किये। साथ ही पूजा-अर्चना व आरती में शामिल हुए। गणेश वंदना के साथ बच्चों के नृत्य प्रस्तुत करने पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शाम में जैसे ही गरबा संगीत शुरू हुआ कि रंग-बिरंगी घाघरा, चोली व चुन्नी पहनी महिलाएं व कुर्ता-पायजामा पहने पुरुष व युवक-युवतियां हाथों में डांडिया लेकर झूमने लगें। महिलाओं द्वारा भक्ति गीतो पर डांडिया व गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया। महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों से गूंजता रहता हैै। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के सम्पत गुर्जर, शंकर गुर्जर, लोकेश काल्या, देवीलाल आचार्य, राहुल सोनी, कालु प्रजापत, सुरेश गुर्जर, किशन साहू, राजू प्रजापत, राम लक्ष्मण साहू, कालु सुथार सहित महाकाल युवा मंडल भवानी नगर के कई युवा साथी लगे हुए हैं।