बानसूर विधानसभा के पांचों मंडल में दो दिवसीय कार्यक्रम

बानसूर । भाजपा द्वारा 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक ज्ञानपुरा स्थित विधायक आवास पर आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा बानसूर के संगठन प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विधानसभा के पांचों भाजपा मंडलों में आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के अपेक्षित कार्यकर्ताओं को सात सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। रावत ने प्रशिक्षण शिविर के लिए निर्धारित जगहों की जानकारी दी। बानसूर मंडल के लिए एसएमएस इंग्लिश मीडियम स्कूल, रामपुर मंडल के लिए भाजपा कार्यालय दांतली पहाड़ी, नीमूचाना मंडल के लिए सम्मुखदास मंदिर काराणा और नारायणपुर मंडल के लिए भाजपा कार्यालय नारायणपुर में शिविर आयोजित होंगे। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह चैनपुरा, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, संदीप सैनी, राकेश सिंघल, करण ओला, मंडल महामंत्री दयाराम गुर्जर, विजय गोठवाल, राजेश गुप्ता, मनोहर नायक, ओमपाल राज चौहान, संदीप चौधरी, राकेश यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।