Homeराज्यउत्तर प्रदेशसभी जोनों में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं समीक्षा के...

सभी जोनों में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं समीक्षा के क्रम में आयोजित समीक्षा बैठक: नगर निगम

सभी जोनों में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं समीक्षा के क्रम में आयोजित समीक्षा बैठक: नगर निगम

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/नगर निगम के सभी जोनों में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं समीक्षा के क्रम में आज आयोजित समीक्षा बैठक के प्रथम क्रम में आज नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के साथ जोन -1 के कार्यों की समीक्षा बैठक की, जिसमें जोनल अधिकारी तथा प्रत्येक अधिकारियों से एक-एक कर उनके कार्यों की जानकारी कर शेष बचे कार्यों को समय से पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया।

इसी क्रम में जल निगम द्वारा संबंधित जोन में किए जाने वाले कार्यों को जोनल अधिकारी तथा अधिशाषी अभियन्ता को आपस में समन्वय बनाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया, तथा जोन 1 के अंतर्गत लालकुआ वार्ड, जेसी बोस वार्ड, यदुनाथ नजर बाग वार्ड, गणेश गंज बसीरथगंज वार्ड में निरंतर हो रही सीवर की समस्या की कार्ययोजना बनाकर समाधान करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये।

विभिन्न जगहों पर पानी एवं मार्ग प्रकाश से संबंधित मिली शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु जलकल के अधिकारियों एवं मार्ग प्रकाश की व्यवस्था देख रही कार्यदायी संस्था को निराकरण हेतु सख़्त निर्देश दिया। लालकुआ पुल के नीचे अवैध अतिक्रमण में कार्यवाही किए जाने हेतु जोनल अधिकारी अमरजीत सिंह को आदेश दिया।

इस समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, उपसभापति गिरीश गुप्ता, उपनेता सुशील तिवारी पम्मी, पार्षद कामरान बेग, पार्षद मुकेश सिंह मोंटी, पार्षद शफीकुर्रहमान,पार्षद आशीष हितैशी के साथ साथ अपर नगर आयुक्त ललित कुमार एवं नगर निगम और जल -कल के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES