Homeभीलवाड़ापैग़म्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की...

पैग़म्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले ताजिया, ताजिये पर मन्नती धागा व तबुर्र्क पेश कर मांगी दुआ

क़ाछोला 6 जुलाई-स्मार्ट हलचल/कस्बे में पैग़म्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (स अ व)के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम पर ताजिया निकाला गया।अकीदतमंदों में ढोल ताशो की मातमी धुन के साथ बजा या अली या हुसैन की सदाये बुलुन्द की।ताजिया जामा मस्जिद से शुरू हुआ जो सदर बाजार तक निम्बाहेड़ा व अलोद की अखाड़ा पार्टी ने हेरत अंगेज करतब दिखाए वही बाद में,गोल चबूतरा,पुराना बाजार,पुराना थाना से राजगढ़ रोड होता हुआ शाम ढलते बाई पास स्तिथ करबला शरीफ कब्रिस्तान में शहराब किये गए।इससे पूर्व सुबह से ताजिया को अलग अलग कलर से सजाया गया जो कि आकर्षण का केंद्र रहा और सुबह जामा मस्जिद स्तिथ मुहर्रम मुकाम पहुंच अकीदतमंदों ने सेहरा,मेहंदी,तबर्रुक,नारियल,छुआरा,फूल माला पेश कर फातिहा पढ़ मन्नत मांगी और किसी ने मन्नती धागे बांधे तो किसी ने घरों में बैठ इबादत की रोजे रखे।वही ताजिया जुलूस में काछोला थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी ,नायब तहसीलदार कैलाश चन्द्र मीणा,सरपंच रामपाल बलाई,पटवारी चन्द्रवीर सिंह,लाइसेंस धारी हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी,मोहम्मद शाबिर रँगरेज,कमालुद्दीन रँगरेज,हाजी रमजान अली बिसायती,मोहम्मद यूनुस रँगरेज,रफ़ीक़ मंसूरी,बाबू मेवाती,सरवर खान,बाबू शाह,अब्बास अली,मुबारिक हुसैन मंसुरी,जाकिर मंसुरी, असलम रँगरेज,पीर मोहम्मद,आरिफ,सद्दीक,सहित सैकड़ो मुस्लिम जन उपस्तिथ थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES