Homeराजस्थानअलवरकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया

स्मार्ट हलचल|बानसूर के हरसोरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालकर हरसोरा उपतहसील पहुचकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के जनविरोधी फैसले का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोगों की आर्थिक स्थिति पहले कमजोर है। स्मार्ट मीटर लगाने से लोगों को महंगी बिजली का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को रोकने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली की दरें पहले ही महंगी है तथा स्मार्ट मीटर लगाने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन किया जाएगा तथा आमजन की हक की लड़ाई लडी जाएगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES