गंगापुर:
दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के पर्व के दौरान युवक तरुण खटीक की असामाजिक तत्वों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में क्षेत्र के खटीक समाज सहित विभिन्न समाजों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को समाज के लोगों ने एकत्रित होकर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से समाजजनों ने कहा कि होली जैसे पवित्र और खुशियों के पर्व के दौरान इस प्रकार की घटना होना बेहद दुखद और निंदनीय है। समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा उन्हें फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की गई।
समाज के लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से पूरे देश में समाज के लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है, इसलिए प्रशासन को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलानी चाहिए।
इस दौरान आम मेवाड़ खटीक समाज मातृकुण्डिया अध्यक्ष शांति लाल सोलंकी, एडवोकेट जगदीश बुलीवाल, पार्षद धीरज चंदेल, भूतपूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश चंदेल, बालकिशन चंदेल, सत्यनारायण चंदेल, देवी लाल दायमा, तनसुख खोईवाल, घीसू लाल चंदेल, जगदीश चंदेल, सोहन लाल दायमा, अशोक खोईवाल, शिवकरण चंदेल, कन्हैयालाल खटीक, ताराचंद खटीक, ताराचंद चंदेल, जमनेश दायमा, धर्मेश सोलंकी, शिव चंदेल, सुनील चंदेल भाणेज, सुनील चंदेल, बबलू दायमा, चेतन दायमा, रवि दायमा, नवरतन चंदेल, अशोक चंदेल, लोकेश चंदेल, मनोहर चौहान, अशोक खटीक, उमेश चंदेल, पारसमल खोईवाल, भावेश चंदेल के साथ ही अम्बेडकर विचार मंच अध्यक्ष ओमप्रकाश चंदेल, महासचिव जगदीश बुलीवाल, धीरज चंदेल, देवी लाल दायमा, बालकिशन चंदेल, रेगर समाज गंगापुर अध्यक्ष कैलाश रेगर, विजय लक्ष्मी जीनगर, शिवकरण चंदेल, राकेश सोलंकी, ताराचंद चंदेल, सुनील चंदेल, शोभालाल जीनगर सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
सभी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग दोहराई।
