Homeराजस्थानकोटा-बूंदीभाजपा कार्यकर्ता ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर जताया विरोध

भाजपा कार्यकर्ता ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर जताया विरोध

बूंदी- स्मार्ट हलचल|कांग्रेस-आरजेडी की वोट अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला भारतीय जनता पार्टी ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।भाजपा नेता संजय लाठी ने बताया कि कांग्रेस-राजद की घटिया राजनीति के खिलाफ आज भाजपा कार्यकर्ता रेडक्रॉस भवन के बाहर एकत्रित हुए। जहाँ से जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा की अगुवाई में माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, राहुल गांधी शर्म करो जैसे नारो के साथ कलक्ट्रेट पहुँचकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष मीणा ने इस तरह की अपमानजनक व असंस्कारी राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वीकार्य हैं, लेकिन मातृशक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व छीतर राणा, जिला महामंत्री योगेन्द्र श्रृंगी, शहर अध्यक्ष राज कुमार श्रृंगी, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, पूर्व उप जिला प्रमुख आशा मीणा व डॉ. बृजबाला गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री अरविन्द गर्ग व बाबू सिंह जादौन, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर खंगार, जिला प्रवक्ता निर्मल मालव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूपुर मालव, के. पाटन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र मीणा, सुवासां मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, हिण्डोली मंडल अध्यक्ष कल्याण

सिंह सोलंकी, बसोली मंडल अध्यक्ष शिव राठौर, नैनवां मंडल अध्यक्ष अनिल रंगीला, पार्षद रमेश हाडा, मानस जैन, आशीष शर्मा, पूर्व पार्षद मोहन कराड, राजेश शेरगडिया, संजय भूटानी व केसर लाल नोगिया, भाजपा नेता नारायण सिंह हाडा, गौरव शर्मा, अशोक जैन, सरपंच राधेश्याम गुप्ता, महेन्द्र नागर, मधुसूदन काबरा, गीताराम मीणा, भाजयुमो नेता ललित नामा, गौरव भटनागर, अशोक जायसवाल, कैलाश जांगिड सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES