Homeभीलवाड़ानगरीय निकायो में विभिन्न सेवा संवर्ग केअधिकारियों / कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति /संविदा...

नगरीय निकायो में विभिन्न सेवा संवर्ग केअधिकारियों / कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति /संविदा पर लेने का नगर निगम में विरोध

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा /स्मार्ट हलचल/निकायों में विभिन्न सेवा संवर्ग के अधिकारियों/ कर्मचारियों के रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति /संविदा से भरने के निर्णय पर नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी के नेतृत्व में विरोध जताया है, निगम आयुक्त चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विज्ञप्ति जारी कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य कार्मिकों को भी प्रतिनियुक्ति /संविदा से भर्ती किए जाने के निर्देश दिए हैं जब कि प्रतिनियुक्ति /संविदा से आने वाले अधिकारियों /कर्मचारियों को ना तो प्रशासनिक अनुभव होता है एवं न हीं नगर निकायों से संबंधित नियम की जानकारी होती है इस स्थिति में गैर अनुभवी एवं अप्रशिक्षित अधिकारियों/ कर्मचारियों को नगर निकायों में लगाने से अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा जिससे राज्य सरकार की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ-साथ नगर निकायो की स्थिति भी दयनीय हो जाएगी। नगरी निकायों में विभिन्न सेवा संवर्ग के अधिकारियों /कर्मचारियों के रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति/ संविदा से भरने के निर्णय के विरोध में निगम के अधिकारियों /कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विभागीय कार्य का संपादन किया। विरोध प्रदर्शन में अधिशासी अभियंता सूर्य प्रकाश संचेती, पूजा गोयल, राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फैडरेशन के प्रांतीय संगठन मंत्री हरनारायण माली, नगर निगम फेडरेशन अध्यक्ष विजय लोढा, जितेंद्र चौधरी, नवीन बोहरा, बृजमोहन मिश्रा, महेंद्र विजयवर्गी, हिमांशु सुखवाल ,राकेश बैरवा ,सूर्यदीप सिंह चौहान ,विकास डोलिया, गोपाल लोहार सहित परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES