Homeराजस्थानअलवरअस्थाई प्रवेश सूची जारी,Provisional admission list released

अस्थाई प्रवेश सूची जारी,Provisional admission list released

अस्थाई प्रवेश सूची जारी

बानसूर। स्मार्ट हलचल/राजकीय महाविद्यालय बानसूर में मंगलवार को अस्थाई प्रवेश सूची का प्रकाशन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय बानसूर में स्नातक प्रथम वर्ष कला संकाय में प्रवेश के लिए मुख्य सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। मुख्य सूची प्रथम वर्ष में छात्र वर्ग में सामान्य वर्ग की तरह 83.40% ईडब्ल्यूएस की 63.20% ओबीसी की 77.60 %अनुसूचित जाति की 64.60% अनुसूचित जनजाति की 55.60% व एमबीसी की 81% कट ऑफ रही है तो वही छात्रा वर्ग में सामान्य वर्ग की 88.20% ईडब्ल्यूएस की 70.60% ओबीसी की 78.80% एससी की 67.80% एसटी की 54.80% एमबीसी की 82.40% रही है तो वही प्रतीक्षा सूची में सामान्य वर्ग की 58% ओबीसी की 51.20% एससी की 48.20% एसटी की 46.20 % व एमबीसी की 47.80% रही है। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों के मुख्य सूची एवं प्रतीक्षा सूची में नाम है उन्हें ई मित्र के माध्यम से बधाई पत्र निकलवाकर महाविद्यालय में अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन करवाना होगा। मूल दस्तावेजों में 10वीं एवं 12वीं कक्षा की मूल अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, टी.सी., सी.सी. मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बोनस अंक का प्रमाण पत्र शामिल हैं।महाविद्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन कराने के उपरान्त ई-मित्र पर फीस जमा करानी होगी। महाविद्यालय में मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं ई-मित्र पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2024 हैं। प्रवेशित छात्रों की प्रथम सूची का प्रकाशन 26 जुलाई, 2024 को किया जायेगा। महाविद्यालय में स्नातक पार्ट प्रथम सेमेस्टर प्रथम का शिक्षण कार्य 29 जुलाई 2024 से प्रारम्भ हो जायेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES