प्रशासन की लापरवाही सैकड़ो गोवंश खा रहे हैं प्लास्टिक, गो भक्तों ने कचरा स्टैंड पर चारदीवारी बनाने की मांग की

रतनलाल आचार्य

पुर । उपनगर पुर में नगर निगम द्वारा लक्ष्मीपुरा रोड पर कचरा डालने हेतु डंपिंग यार्ड बना रखा है जो कि चारों तरफ से खुला होने के कारण पर के सैकड़ो गोवंश प्लास्टिक की थैलियां खाते हैं जिससे रोजाना दो-तीन गोवंश की मृत्यु हो रही है जिस पर पुर के गो भक्तों द्वारा गहरी चिंता व्यक्त की गई तथा प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया गया। पुर के गोभक्त राजू आचार्य,अर्जुनआचार्य, सत्यनारायण गुर्जर सुनील आचार्य, प्रकाश आचार्य सहित उनकी टीम के सभी गौ भक्तों ने मौके पर पहुंचे कर वहां की स्थिति का जायजा लेकर वीडियो बनाकर क्षेत्रीय विधायक एवं नगर निगम के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द ही इस डंपिंग यार्ड के चारों तरफ चार दिवारी बनाकर गोवंश को प्लास्टिक खाने से बचाया जावे अन्यथा गो भक्तों द्वारा एवं ग्राम वासियों द्वारा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।