समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल|उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में महिला सहायता और सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान, मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक गौरव कुमारी, महिला उपनिरीक्षक शुचि सावंत, और महिला आरक्षी पूनम गोंड ने मुमताज स्कूल में भ्रमण किया और शिक्षकगण एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर:
– 102
– 108
– 112
– 1090
– 181
– 1930
इसके अलावा, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई। छात्राओं को “गुड टच” और “बैड टच” की पहचान के बारे में शिक्षित किया गया और आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के महत्व पर प्रेरित किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों, और वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को सुरक्षा, सहायता, और अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल “मिशन शक्ति” के बारे में भी जानकारी दी गई।


