नीरज मीणा
मंडावर। रस्मार्ट हलचल/विवार को भगवान परशुराम मंदिर भवन की सभागार में समाज की आमसभा आयोजित की गई। सभा में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन वापसी के लिए उम्मीदवारों को प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया।
उपस्थित सदस्यों के बीच अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों से आपसी सहमति बनाने का आग्रह किया गया। सहमति न बनने पर बड़प्पन दिखाते हुए ड्रा के माध्यम से चयन करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत संतोष महंत एवं मुकेश गौड़ के नाम की पर्चियां डालकर एक छोटे बालक से पर्ची निकलवाई गई, जिसमें संतोष महंत के नाम का चयन हुआ। इस प्रकार भगवान परशुराम के सानिध्य में संतोष महंत को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
इसी क्रम में युवा अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही आवेदन अवधेश कुमार पटेल का प्राप्त हुआ, जिन्हें निर्विरोध युवा अध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचित दोनों अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे पांच दिवस के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन करें तथा आगामी रविवार, 5 अप्रैल 2026 को आमसभा आयोजित कर समाज के समक्ष अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, मनीष जोशी, पत्रकार पवन जोशी, मोहन लाल शर्मा,नवीन तिवारी, बृजमोहन दास, रामेश्वर हिंगोटा, भगवान सहाय, ओमप्रकाश शर्मा , कमल नयन शर्मा,हितेश जोशी, दिलीप जोशी, रवि हैल्देनिया, राजेश शर्मा गढ़ वाले,संदीप शर्मा,सहित समाज के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
