महेंद्र कुमारसैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट उनियारा उपखंड क्षेत्र के माली समाज द्वारा मंगलवार को एक मीटिंग उनियारा माली समाज छात्रावास में आयोजित की गई बैठक आरक्षण एवं माली समाज की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर समाज के पदाधिकारीयो ने विचार विमर्श किया गया। बैठक में सीपी सैनी की अगुवाई में जयपुर विधानसभा घेराव को लेकर बुधवार को जयपुर के लिए कूच करने का निर्णय लिया।माली समाज ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर माली-सैनी-कुशवाहा समाज का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है। बुधवार को बनेठा तेजाजी चौक से एकत्रित होकर उनियारा उपखंड मुख्यालय व क्षेत्र के माली समाज छात्रावास मैं एक एकत्रित होकर प्रातः 10 बजे हजारों की संख्या में समाज के लोग जयपुर के लिए रवाना हुए। यह हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से विधानसभा का घेराव किया जा रहा है।
माली सैनी समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। बनेठा कस्बे के माली समाज के युवा नेता हरिराम सैनी ने हुंकार भरते हुए कहा कि यह समाज के स्वाभिमान की लड़ाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने समय रहते 11 सूत्री मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो जयपुर में होने वाला विधानसभा घेराव ऐतिहासिक होगा। उन्होंने समाज से शांतिपूर्ण और अनुशासित रहते हुए इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। उनियारा तहसील माली समाज के अध्यक्ष प्रभु लाल सैनी ने बताया कि वर्तमान में आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वाधान व राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी के नेतृत्व में हाल में ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर में ज्ञापन दिया गया था,
उन सभी मांगों को लेकर जयपुर में एक बहुत बड़ा आरक्षण मुद्दा को लेकर आज बुधवार 25 फरवरी को विधानसभा घेराव किया जा रहा है उस कार्यक्रम में उनियारा तहसील माली समाज की उनियारा माली समाज छात्रावास में मीटिंग आयोजित हुई जिसमें उनियारा तहसील के युवा बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । आरक्षण संघर्ष समिति के द्वारा 11 मांगों को लेकर जयपुर में विधानसभा घेराव किया जा रहा है उस घेराव के कार्यक्रम में उनियारा तहसील माली समाज के समाजसेवी भाग लेंगे ।
उनियारा उपखंड क्षेत्र के बनेटा, सूतड़ा,अलीगढ़,बामणिया, शॉप,मुबारक नगर, चोरू पचाला, डाबला,बालीथल,दोबडीया ,गाडौली,पलाई, ककोड़, फुलेता आदि कई गांवों से समाजसेवी आएंगे।माली समाज अपना हक, अधिकार और सम्मान की आवाज को बुलंद करने के लिए भरतपुर से जयपुर तक एक ऐतिहासिक जनअधिकार पदयात्रा निकाली जा रही है।
यह एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान, एकता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का संकल्प है।
जब समाज एकजुट होता है, तो उसकी आवाज दूर तक गूंजती है और बदलाव निश्चित होता है। माली समाज संगठित है, जागरूक है और अपने अधिकार लेकर रहेगा।
मौके पर मौजूद तहसील अध्यक्ष प्रभुलाल सैनी ,शहर अध्यक्ष तेजपाल सैनी ,कन्हैया लाल सैनी, शंकर लाल सैनी,बाबूलाल सैनी,हजारीलाल सैनी व सैकड़ो की तादात में समाज के लोग उपस्थित रहे।










