गणेशपुरा में जनप्रतिनिधियों का हुआ भव्य स्वागत

लाखेरी -स्मार्ट हलचल|कस्बे के गणेशपुरा वार्ड नंबर 06 स्थित गप्पा के बालाजी मंदिर के समीप नैन बाई माता जी मंदिर समिति और स्थानीय वार्ड वासियों की ओर से एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष, कांग्रेस के वार्ड पार्षदों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के प्रमुख जनसेवकों का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित बजाज, वार्ड पार्षद लखन झांझोट, पवन गोयनका, विनोद बैरवा, महावीर सैनी, जुम्मा खान, धीरज मीणा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष चौथमल वर्मा और समाजसेवी नंद किशोर सैनी, तोलाराम मीणा सहित सभी वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों का पुष्पहार, साफ़ा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में उमड़ी भारी संख्या में मातृशक्ति और देवतुल्य वार्ड वासियों के अपार उत्साह ने इस आयोजन को बेहद आकर्षक और ऐतिहासिक बना दिया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और उपस्थित नागरिकों ने पूरी परंपरा और आदर के साथ अपने प्रतिनिधियों को आशीर्वाद दिया।
इस अभूतपूर्व सम्मान और अपार स्नेह के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित बजाज ने कहा, “लाखेरी गणेशपुरा के नागरिकों और नैन बाई माता जी मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों ने जो मान-सम्मान हमें दिया है, उसके लिए हम दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। जनता का यह अटूट विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी असली पूंजी है। यही स्नेह हमें सदैव पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा के मार्ग पर चलने की नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।