Homeभीलवाड़ापुलवामा शहीदों की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर, 533 यूनिट रक्त संग्रह

पुलवामा शहीदों की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर, 533 यूनिट रक्त संग्रह

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा। पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में हिंदू चेतना संगठन द्वारा संकल्प कॉम्प्लेक्स, रीको भीलवाड़ा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व एवं वर्तमान सैनिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया और उनका साफा बांधकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। संगठन के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में संगठन के कार्यकर्ताओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर में कुल 533 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए समर्पित किया जाएगा। इस पुनीत अवसर पर श्री महामंडलेश्वर हंसाराम जी, हाथीभाटा आश्रम के महंत संतदास जी महाराज, पंचमुखी बालाजी आश्रम 3 नंबर के महंत मुरारीदास जी, जमनादास जी, गुरुजी दुःखभंजन श्री गोस्वामी जी एवं धमेश जी आचार्य ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में वर्तमान विधायक प्रतिनिधि सहित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार एवं रवि जाजू ने भी शिरकत कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
रक्तदान शिविर के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया। आयोजकों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular