Homeअजमेरपुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म जयंती समारोह समिति की तैयारियों...

पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म जयंती समारोह समिति की तैयारियों बैठक हुई

 

3 जनवरी को विशाल शोभायात्रा ओर धर्म सभा का होगा आयोजन

(हरिप्रसाद शर्मा)

स्मार्ट हलचल/पुष्कर/ अजमेर/देवी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह समिति की तैयारियों को लेकर बैठक शनिवार को माहेश्वरी सेवा सदन में सम्पन्न हुई।

समिति के संयोजक जगदेव सिंह ने बताया कि पुण्यश्लोका देवी अहिल्या बाईं होल्कर की 300 वीं जयंती पूरे भारत वर्ष में हर्षोल्लास के साथ आयोजित की जा रही है ।देवी अहिल्या बाई ने अपने शासन में आम जनता के हितों के साथ ही महिला कल्याण,महिला आत्मनिर्भर ,कुशल सैन्य शक्ति,महिला विद्यालय शिक्षा जैसे कार्य के साथ, भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के मंदिरों और तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार का कार्य किया इनके लोकमंगल कार्य से ही इन्हें लोकमाता के रूप में प्रसिद्धि मिली।

देवी अहिल्या बाई होल्कर समारोह समिति पुष्कर क्षेत्र में विविध आयोजन के माध्यम से 300 वीं जयंती को धूम धाम से आयोजित कर रही हैं।जिसकी योजना हेतु आज बैठक का आयोजन किया गया, साथ ही कार्यकर्ताओं को विविध कार्यक्रम की जिम्मेदारियां दी गई।

समिति के अध्यक्ष दशरथ सिंह तंवर ने बताया कि इस अवसर पर 31 दिसंबर को ब्रम्हा घाट पर शाम 7 बजे संगीतमय सुन्दरकाण्ड होगा,1 जनवरी को माहेश्वरी सेवा सदन में रात्रि 8 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ,दिनांक 2 जनवरी को पुष्कर सरोवर के होल्कर घाट पर शाम 6 बजे पुष्पार्चन,दीपदान ओर महाआरती ,एवं दिनांक 3 जनवरी को पुष्कर नगर में विशाल शोभायात्रा
निकलेगी जिसका समापन धर्म सभा के साथ होगा।
उपाध्यक्ष नंदकिशोर पराशर व बालकिशन पराशर ने बताया कि समारोह में धर्म सभा से पूर्व पुष्कर खंड के 65 गांवों में धर्म जागरण रथ ने घूमना प्रारंभ कर दिया हे,साथ ही अन्य विविध कार्यक्रम के माध्यम से देवी अहिल्या बाई होल्कर के राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में बताया जाएगा।

बैठक में समिति के देवेंद्र रांकावत, नंदू लाल पंवार,ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष कमल पाठक,पूर्व पालिका अधिक सूरज नारायण पाराशर,ओम प्रकाश पाराशर,निवर्तमान उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि,गंगा यादव,नेहरू पंडित,श्याम सुंदर सैन,अरविंद पाराशर,विक्रम सिंह,पुष्कर नारायण भाटी,विष्णु शर्मा,जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मंझेवला,टीकम चौहान, सत्यनारायण शास्त्री,त्रिभुवन पाराशर,किशन गोपाल जाट,विवेक रांकावत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES