Homeभीलवाड़ापुर में 1 फरवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, समाज में दिख...

पुर में 1 फरवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, समाज में दिख रहा उत्साह

पुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 1 फरवरी 2026, रविवार को पुर में आयोजित किया जाएगा। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के प्रचार-प्रसार प्रमुख महावीर सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में पुर सहित आसपास के ग्राम जाटों का खेड़ा, बलिया खेड़ा, माली खेड़ा, देवली, राजोला, मुजरास, कुम्हारिया खेड़ा, खारोलिया खेड़ा एवं मुछालो का खेड़ा के ग्रामवासी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी हिंदुओं को एक सूत्र में बांधना, समाज में समरसता एवं एकता को सुदृढ़ करना है। साथ ही सम्मेलन के माध्यम से समाज को पंच परिवर्तन के लिए जागरूक करने का आव्हान किया जाएगा, जिनमें— स्व का बोध (स्वदेशी),नागरिक कर्तव्य,पर्यावरण संरक्षण,सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन शामिल हैं। हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES