Homeअजमेरध्वजारोहण के साथ होगा पुष्कर मेले का विधिवत शुभारंभ आज

ध्वजारोहण के साथ होगा पुष्कर मेले का विधिवत शुभारंभ आज

श्री पुष्कर मेला 2025

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/अजमेर/स्मार्ट हलचल|पुष्कर मेले में गुरुवार की सुबह 10 बजे ध्वजारोहण होगा। इस मौके पर 101 नगाड़ा वादक प्रस्तुति देते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। ये कार्यक्रम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इसके बाद स्कूली छात्राओं द्वारा मांडना प्रतियोगिता और समूह नृत्य होगा। चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच स्थानीय बनाम विदेशियों के मध्य होगा। शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर दीपदान तथा रंगोली होगी। शाम 6.30 बजे पुष्कर की महाआरती मैच स्थानीय होगी। पुष्कर सरोवर घाटों पर अभिषेक तथा मेला मैदान मंच में पुष्कर की आवाज के तहत स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। शाम 7 बजे हास्य कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुति होंगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुष्कर मेले का ध्वजारोहण उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी करने की संभावना है ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES