Homeभीलवाड़ापुत्र की हत्या कर पिता ने खाया जहर दोनों की मौत, बड़ला...

पुत्र की हत्या कर पिता ने खाया जहर दोनों की मौत, बड़ला गांव का मामला

Published on

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बड़ला गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे की घास काटने की दातली से गला काटकर हत्या कर दी, इसके बाद पिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसकी भी जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई । सूचना पर मांडलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक, बड़लियास थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची । मांडलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि बड़लियास थाना क्षेत्र के बड़ला गांव में राधेश्याम पिता रामेश्वर वैष्णव ने अपने 13 वर्षीय पुत्र वंश की हत्या कर दी । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ,जहां एक कमरे में 13 वर्षीय वंश वैष्णव की लाश चारपाई पर पडी थी । पुलिस को भगवान लाल वैष्णव ने बताया कि उनके बडे भाई राधेश्याम ने भतीजे वंश की चारा काटने की दातली से गला काटकर हत्या कर दी, वह इसके बाद खुद ने भी आत्महत्या करने के लिए पहले पंखे पर फंदे से लटकने का प्रयास किया, इसके बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ सेवन कर लिया, सुबह घर पहुंचा तो गेट नहीं खोलने पर दीवार फनकार घर में घुसे और कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, कुछ देर प्रयास करने के बाद राधेश्याम ने दरवाजा खोला और गिर गया, वह जब चारपाई पर सो रहे भतीजे वंश को देखा तो उसका गला कटा हुआ था, इसके बाद परिजनों व प्रशासक शिवराज जाट को सूचना दी, घायल राधेश्याम को जिला चिकित्सालय भेजा और पुलिस को इसकी सूचना दी । वही इलाज के दौरान राधेश्याम की भी मौत हो गई । राधेश्याम के शव का जिला चिकित्सालय और वंश के शव का सवाईपुर चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया जाएगा । वही भीलवाड़ा से पहुंची एसएफएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए । प्राप्त जानकारी के अनुसार राधेश्याम वैष्णव ने कुछ दिन पहले एक वीडियो बनाकर अपने गांव के ग्रुप में डाला, जिसमें जिन लोगों को पैसे देने उनके नाम तथा ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए अगले दो-तीन दिन में बेटे सहित सुसाइड करने का बात कही थी । इस घटना से गांव सहित क्षेत्र में सभी लोग स्तंभित हैं । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।।

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

फाग के रंगों में सराबोर हुआ दादी धाम — संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन का फाग महोत्सव सम्पन्न

भीलवाड़ा, 26 फरवरी 2026 स्मार्ट हलचल|संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन के तत्वावधान में दादी धाम, भीलवाड़ा...

श्री जोगणिया माता के परिसर में सांस्कृतिक संध्या व राष्ट्रीय कवि गोष्टी का सफल आयोजन

शिव लाल जांगिड़ लाडपुरा, स्मार्ट हलचल, चित्तौड़गढ़ लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत श्री जोगणिया माता...

मसानिया भैरवनाथ मंदिर में दहकेगी चिता भस्म की होली, अनूठी परंपरा का साक्षी बनेगा पंचमुखी मोक्षधाम

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के पंचमुखी मुक्तिधाम स्थित प्राचीन मसानिया भैरवनाथ मंदिर में...