कोटड़ा गांव में दिखा 15 फीट लंबा और 30 किलो का अजगरः वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने किया सफल रेस्क्यू, घाड़ क्षेत्र में पहली बार दिखा इतना बड़ा सांप

अभिनेश मीणा

घाड़ (देवली), टोंक

स्मार्ट हलचल।कोटड़ा गांव में शनिवार को खेतों पर काम कर रहे किसानों को 15 फीट लंबा और 30 किलो वजनी अजगर दिखा। इसे देखकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।किसानों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। शिवराज गुर्जर, देवकिशन गुर्जर और भैरु लाल मीणा की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने सर्प रेस्क्यू टीम को बुलाया।डिकला से गोपाल मीणा और सीताराम मीणा की रेस्क्यू टीम आई। अजगर एक बबूल के पेड़ में छिपा था। टीम ने गांव वालों को सुरक्षित दूरी पर हटाया।पहले जाल बिछाकर और रस्सियों से अजगर को निकालने की कोशिश की गई। जब यह तरीका काम नहीं आया, तो टीम ने अजगर का मुंह पकड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।रेस्क्यू के बाद अजगर को पास के जंगल में छोड़ दिया गया। गोपाल मीणा ने बताया कि यह अजगर करीब 15 फीट लंबा और 30 किलो वजनी था। घाड़ क्षेत्र में पहली बार इतना बड़ा सांप दिखा है।