गणेशपुर ग्रंट कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे मील व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच की मांग

मितौली खीरी। स्मार्ट हलचल|विकास खंड मितौली के अंतर्गत उच्च प्राथमिक गणेशपुर ग्रंट कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे मील व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्चों को न तो निर्धारित दिन पर दूध दिया जा रहा है और न ही मिड-डे मील का भोजन सही तरीके से मिल रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में दूध की डेयरियां संचालित होने के बावजूद विद्यालय में बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था नहीं की जाती। इस संबंध में जब मिड-डे मील का दायित्व संभाल रहे अध्यापक से बात की गई तो उन्होंने कहा, “हमें कहीं भी दूध ही नहीं मिलता है।”ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मिड-डे मील योजना के संचालन में अनियमितताएं हैं और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी विद्यालय पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता, मेन्यू के पालन तथा अभिलेखों की जांच करें, ताकि यदि कहीं कोई कमी या गड़बड़ी है तो उसे दूर किया जा सके और बच्चों को शासन की योजना का पूरा लाभ मिल सके।