शांत क्रांति जैन युवा संघ की कार्यकारिणी गठित
नितिन डांगी, ब्यावर ✍️
स्मार्ट हलचल/श्री साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन युवा संघ के वार्षिक साधारण सभा आज नवकार भवन के नीचे हाल में आयोजित की गई, प्रचार मंत्री पदम लोढ़ा ने बताया की मुख्य अतिथि श्रावक संघ के अध्यक्ष सम्पतराज ढेढिया महामंत्री कमल छलानी विशिष्ट अतिथि में कार्यकारी अध्यक्ष पारसमल बुरड़ थे। सभा की शुरुआत मंगलाचरण के रूप नवकार मंत्र के जाप से शुरुआत की गई। तत्पच्यांत कोषाध्यक्ष निशांत तातेड द्वारा आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया गया। वर्तमान अध्यक्ष पदमचंद छलानी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में हुए धार्मिक एवम सामाजिक कार्यों को बताया गया। एवम पुनः दो वर्ष के युवा संघ में नई कार्यकारिणी के गठन के बारे में चर्चा के गई सभा में सर्वानुमति से युवा संघ के अध्यक्ष के लिए विनोद लोढ़ा, महामंत्री प्रिंस कोठारी, कोषध्यक्ष निशांत तातेड,को चुना गया, सभी ने अपनी सहमति देकर हर्ष हर्ष के साथ अभीवादन किया। मुख्य अतिथि संघ अध्यक्ष सम्पतराज ढेढिया ने सभी को बधाई देते हुए संघ की गति विधि में सामिल होकर संघ की उतरोतर वर्धी होवे एवम 2024 का चातुर्मास मधुर व्याख्यानी कोसल मुनि म.सा. आदि ठाणा 3 का चातुर्मास सफल बना कर अधिक से अधिक धार्मिक क्रिया धर्म,ध्यान, त्याग, तपस्या, के साथ मनाने का लक्ष्य निर्धारित करके सफल बनाए। एवम सन 2025 का चातुर्मास आचार्य विजय राज म.सा. का ब्यावर में होवे, ऐसा लक्ष्य निर्धारित करे। इसके साथ ही संघ महा मंत्री कमल छल्लानी ने चातुर्मास के व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई।नवगठित पधाधिकारी ने अपने कार्य करिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न नामों की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि एवम विशिष्ठ अतिथि को मंचासिन ग्रहण कराया गया। नवगठित कार्यकारिणी का उपस्थित सभी युवा सदस्यों द्वारा माला पहनाकर अभिनंदन एवम स्वागत किया गया,एवम सभा की समाप्ति नव गठित अध्यक्ष विनोद लोढ़ा द्वारा सभी का आभार प्रकट करके घोषणा की गई।