Homeराजस्थानकोटा-बूंदीआर. के. पुरम बालाजी धाम मंदिर समिति के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

आर. के. पुरम बालाजी धाम मंदिर समिति के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

ओम प्रकाश शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

कोटा। स्मार्ट हलचल|आर. के. पुरम क्षेत्र के प्रतिष्ठित बालाजी धाम मंदिर समिति के द्विवार्षिक चुनाव 2025–2026 में ओम प्रकाश शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।चुनाव अधिकारी एडवोकेट संदीप जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ओम प्रकाश शर्मा का नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया और किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न दाखिल करने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओ. पी. शर्मा को समिति के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएँ एवं बधाई दी और फूल मालाओ से स्वागत किया।उन्होंने कहा कि वह समिति के कार्यों के प्रति तन, मन और धन से समर्पित रहेंगे और मंदिर के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयास करते रहेंगे। पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने सदैव मंदिर समिति हित में सदैव उपलब्ध रहने व कार्य में मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।
समिति के संरक्षक शिव सोनी ने इस अवसर पर कहा कि आगामी कार्यकाल (2025–2026) के लिए समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एकमत से स्वीकृत किए गए हैं। यह आपसी समर्पण और सहयोग की भावना का प्रमाण है, जिससे समिति का संचालन और अधिक सुचारू और पारदर्शी रहेगा। मंदिर समिति के नवगठित पदाधिकारियों ने इस अवसर पर भगवान बालाजी के समक्ष नतमस्तक होकर सेवा और संस्कार के पथ पर अग्रसर रहने का संकल्प लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES