भीलवाड़ा । गंगापुर पुलिस, डीएसटी के साइबर सैल ने रात्रि के समय भैसें चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है और 4 शातिर बदमाशो को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले मे चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है । इसके लिए सहाड़ा एएसपी बुद्धाराज के निर्देशन में एवं सुदर्शन पालीवाल वृत्ताधिकारी, गंगापुर के सुपरविजन में थाना गंगापुर क्षेत्र व आस-पास के क्षेत्रो से लगातार हो रही भैस चोरी की घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु गठित टीम ने कार्यवाही कर भैसं चोरी की घटना कारित करने वाले 4 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
हरिपुरा से कुछ दिन पूर्व चुराई थी भैंसे
दिनांक 10.02.26 को प्रार्थी रोशन पिता जयसिंह जाट निवासी हरिपुरा थाना गंगापुर जिला भीलवाडा ने रिपोर्ट पेश कि और बताया की दिनांक 21.01.2026 को बाड़े मे भैंसे बंधी हुई थी जब सुबह उसने बाडे में जाकर देखा तो बाड़े के अन्दर मुरा नस्ल की 3 भैंस व 01 पाडा नही मिले जिनकी मेरे द्वारा आस-पास काफी तलाश के बाद भी नही मिले जिनको अज्ञात चोर चुरा कर ले गयें। जिनकी कीमत करीब 3.60 लाख रूपये हैं। उक्त रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
टीम द्वारा किये गये प्रयास
घटना की गम्भीरता देखते हुए एवं आस पास हो रही भैसें चोरी की घटना को देखते हुए ,इस घटना का खुलासा करने के लिए गंगापुर थानाप्रभारी लीलाधर मालवीय एवं डीएसटी टीम भीलवाडा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम द्धारा घटनास्थल के आस-पास व संम्भावित रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फूटेज चैक किये। तकनीकी संसाधनों तथा परम्परागत पुलिसिंग मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त की ओर अपराधियो से पुछताछ की गई । घटनाकारित करने वाले चारों आरोपी को मनोवैधानिक तरीेके से पुछताछ कर गिरफ्तार किया गया।
मुल्जिमान द्वारा कारित की गयी घटनाए
आरोपियों ने पुछताछ के दौरान बताया की ये बदमाश इस प्रकार कि जिला भीलवाडा, राजसमन्द व चितौडगढ में घटनाएं कारित चुके है । उक्त घटनाओं मेें जिला भीलवाडा के ग्राम भोजपुरा थाना बागोर से 6 भैंस चोरी करना, थाना पुर सर्कल में भी उक्त प्रकार की घटना करना बताया , ग्राम जिलोला जिला राजसमन्द से 2 भैंसे चोरी करना, ग्राम कुरज जिला राजसमन्द से 3 भैसें चोरी करना, जिला चितौडगढ में उक्त प्रकार की घटना करने में दो बार विफल रहे । उक्त घटनाओं में रात्रि के समय में कारित करने से अन्य गांवोें का नाम व घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ज्ञात नहीं हुई हैं।
तरीका वारदात
आरोपियों द्वारा दिन के समय में भैंस खरीदने के बहाने से गांव की रैंकी की जाती थी गांव के बाहर स्थित बाडोें की जानकारी प्राप्त कर रात्रि के समय में पिकअप व टैंम्पों से पांच-छः व्यक्तियों का समूह बनाकर घटना को अंजाम देते थे।
गठित पुलिस टीम
01. थानाप्रभारी लीलाधर मालवीय
02. रज्जाक मोहम्मद सउनि थाना गंगापुर
03. एचसी चन्द्रपाल सिंह साईबर सैल भीलवाडा। (विशेष योगदान)
04. दिलीप सिंह डीएसटी भीलवाडा।
05. अनिल डीएसटी
06. पवन कुमार डीएसटी
07. हनुमान सिंह थाना गंगापुर,
09. मुकेश कुमार
ये चार आरोपी हुए गिरफ्तार
1. नाना लाल पिता नैना बंजारा उम्र 25 साल निवासी कालाभाटा थाना गंगापुर जिला भीलवाडा
2. काजु पिता बिहारी लाल उम्र 18 साल निवासी माण्डिया मंगरी थाना गंगापुर जिला भीलवाडा
3. शैतान पिता गोमा राम बंजारा उम्र 23 साल निवासी कालाभाटा थाना गंगापुर जिला भीलवाडा
4. हिरा लाल पिता नगजी राम उम्र 19 साल निवासी कोषिथल थाना रायपुर जिला भीलवाडा
