Homeभीलवाड़ाकमला विहार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया पोषबडा महोत्सव

कमला विहार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया पोषबडा महोत्सव

(पंकज पोरवाल)

भीलवाडा।स्मार्ट हलचल|शहर के कमला विहार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में महिला मंडल द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ पोषबडा महोत्सव मनाया गया।स्थानीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भक्ति भाव से आयोजन को सफल बनाया। मंडल की लीला चेचाणी ने बताया कि विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर भगवान को समरसता का भोग हलुआ, खीरान, नमकीन, मीठी पकौड़ी का भोग लगाया। पौष माह का महत्त्व बताने वाले भजन-कीर्तन किए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कीर्तन के साथ नृत्य का आनंद लिया। पंडित द्वारा ठाकुर जी की महाआरती की गई। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में सत्यप्रभा सोमानी, प्रवीणा सिंह, सुनीता, शोभा तोषनीवाल, भंवर कंवर, सरोज, सखी, सुमन, पुष्पेन्द्र सहित कई महिलाएं सदस्याए व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES