देवली-उनियारा की निशानेबाज राधिका मीणा को विधायक राजेन्द्र गुर्जर से मिला प्रोत्साहन-2 लाख की गन भेंट

शिवराज बारवाल मीना
टोंक । स्मार्ट हलचल|देवली-उनियारा के विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उभरती खेल प्रतिभा राधिका मीणा को बड़ी सौगात दी है।विधायक ने बताया कि राधिका मीणा के माता-पिता ने उनसे उच्च स्तरीय गन दिलाने का आग्रह किया था। खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने अपने विधायक कोष से करीब 2 लाख रुपये की लागत से गन भेंट की। राधिका मीणा, जो देवली उपखंड क्षेत्र के पोल्याड़ा गांव की निवासी हैं, राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देवली-उनियारा क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी हैं। विधायक गुर्जर ने उम्मीद जताई कि इस नई गन की मदद से राधिका मीणा एशियाई खेलों और ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल को खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है।