Homeभीलवाड़ाराहगीरों को ठंडा मिल्क रोज पिलाकर शिक्षकों ने मनाई निर्जला एकादशी

राहगीरों को ठंडा मिल्क रोज पिलाकर शिक्षकों ने मनाई निर्जला एकादशी

शिक्षक संघ (सियाराम) का सामाजिक सरोकार को लेकर कार्यक्रम

भीलवाड़ा । भीलवाडा राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला शाखा भीलवाड़ा के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने आज आजाद नगर में पन्नाधाय सर्किल पर लगभग पाँच हजार राहगीरों को ठंडा मिल्करोज पिलाकर निर्जला एकादशी का पर्व मनाया। संगठन के जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने बताया कि संगठन द्वारा प्रतिवर्ष सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्यक्रम यथा परिंडा बांधना,प्याऊ लगाना,कंबल वितरण,कपड़े के थैले वितरण, रक्तदान शिविर,हरित पखवाड़ा एवं शहीदों की वीरांगनाओं को आर्थिक संबल जैसे कार्य आयोजित किए जाते हैं,इसी कड़ी में आज निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर लगभग पांच हजार गिलास ठंडा मिल्क रोज शरबत का राहगीरों को वितरण किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मिल्क रोज वितरण के कार्यक्रम में पार्षद अनिल सिंह जादौन,पार्षद नरेश जाट,जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक रामेश्वर लाल बाल्दी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा रामेश्वर प्रसाद जीनगर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आसपुर नारायण लाल जागेटिया ने उपस्थित होकर संगठन पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा,प्रदेश सह संगठन मंत्री प्रेम शंकर जोशी,अजय कुमार जैन,अशोक टहलानी, सत्यनारायण खटीक, सुमित कुमार मुरारी,सत्यनारायण ओझा,ओम प्रकाश भांभी,वीरेंद्र चतुर्वेदी, नारायण लाल बिश्नोई,योगेंद्र जैन,पवन नामा,भारती झा,नीलम सिन्हा,राजेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश सेन,नवरतन मल सिंगलिया,जगदीश जीनगर, सहित कई शिक्षक पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर सेवा कार्य किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES