राहुल गांधी के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस का सेवा सरोकार: चित्तौड़गढ़ जिले में सेनेटरी पैड और मिठाई वितरण कर मनाया उत्सव

चित्तौड़गढ़ | महिला कांग्रेस | सेवा सरोकार

राहुल गांधी के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस का सेवा सरोकार: चित्तौड़गढ़ जिले में सेनेटरी पैड और मिठाई वितरण कर मनाया उत्सव

जिला अध्यक्षा यशोदा पुरोहित के नेतृत्व में महिलाओं को दिया मासिक धर्म स्वच्छता का संदेश; राहुल गांधी के दीर्घायु होने और देश के भावी प्रधानमंत्री बनने की कामना
विशेष सामाजिक रिपोर्ट: स्मार्ट हलचल ब्यूरो (चित्तौड़गढ़)

चित्तौड़गढ़, 19 जून 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ जिला महिला कांग्रेस द्वारा एक अनूठी पहल की गई। जिला अध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सैनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही केक कटवाकर बच्चों को मिठाई और चॉकलेट बांटी गई।

मासिक धर्म स्वच्छता और वैज्ञानिक तथ्यों के प्रति किया जागरूक:

यशोदा नरेन्द्र पुरोहित की प्रेरणा से कपासन नगर अध्यक्ष सीता देवी जाट, चित्तौड़गढ़ शहर अध्यक्ष रेणु कँवर राठौड़ व चित्तौड़गढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गायत्री चौधरी द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इस दौरान महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, स्वच्छता के महत्व और इस्तेमाल के पश्चात इन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के बारे में विस्तार से बताया गया।

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद पर देखने का लिया संकल्प:
जिलाध्यक्ष यशोदा पुरोहित के अनुसार कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा राहुल गाँधी की लम्बी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए संकल्प लिया गया कि वे भविष्य में देश के प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित होकर अंतिम पंक्ति के नागरिकों का जीवन स्तर सुधारें। उनके इस विजन में महिलाएं पूरी मजबूती से साथ देंगी। इस कार्यक्रम में जिला महासचिव व पार्षद सुशीला रेगर, आशा दमामी, बेगूँ नगर अध्यक्ष नानी बाई रेगर, जिला सचिव दुर्गा जटिया, पिंकी रेगर सहित कई स्थानीय बालिकाएं व महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।