70 गांव आम चौखला समिति द्वारा रैगर समाज आम सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

शंभूगढ़ |स्मार्ट हलचल।कस्बे में स्थित रेगर समाज सामुदायिक भवन पर 70 गांव आम चौखला रैगर समाज सुधार समिति द्वारा विशाल आम सभा एवं रैगर समाज के कक्षा 10 वीं और कक्षा 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 34 छात्र छात्राओं,नवनियुक्त कर्मचारी, खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इस अवसर पर प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, स्कूल बैग, डॉक्यूमेंट फाइल और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट की गई
इस अवसर पर कार्यक्रम में अथिति पधारे पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, शाहपुरा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर, सरपंच पारसी देवी साहू, समाजसेवी गणपत लाल तेली, एडवोकेट कन्हैयालाल रेगर, समाजसेवी गजेंद्र कुमार सेन, IRS श्यामलाल डडवाल, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक गोपाललाल हिंडोनिया, सेवानिवृत्ति सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड मानकचंद कांसोटिया, 70 गांव आम चौखला समिति अध्यक्ष नौरतमल डडवाडिया, भाजपा sc मंडल अध्यक्ष राधेश्याम तगाया, पूर्व भाजपा जिला मंत्री सुखदेव डड़वडिया, कांग्रेस sc ब्लॉक मोर्चा अध्यक्ष सुनील रैगर, पूर्व समिति अध्यक्ष रामलाल सुखरिया, डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जिला अध्यक्ष सोहनलाल भोजपुरिया , रोहित कुमार तेली , डालचंद मुंडेतिया, चौथमल कांसोटिया, मूलचंद नोगिया, पारसमल जारोंटिया, रोशनलाल जेलिया, रोशन लाल कांसोटिया आदि के 70 गांव आम चौखला समिति के सदस्य और सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे

सामुदायिक भवन पर प्रस्तावित है मॉडल लाइब्रेरी

शंभूगढ़ कस्बे में स्थित रेगर समाज सामुदायिक भवन पर शिक्षा के क्षेत्र में युवाओ के लिए लाइब्रेरी निर्माण हेतु समाजसेवी रोहित कुमार तेली ने इसी कार्यक्रम में 71000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई, इससे पूर्व सेवानिवृत्ति के अवसर पर माणकचंद कासोटिया ने भी 1लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी इस अवसर पर सभी समाज बंधुओ द्वारा उक्त दोनों भामाशाहो का साफा पहनाकर सम्मान किया गया

70 गांव आम चौखला सुधार समिति शंभूगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है इससे क्षेत्र के युवाओं में प्रतिस्पर्धा व बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल बना रहता है