Homeराजस्थानजयपुररेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा तोहफा, अब गांधीनगर स्टेशन पर रुकेगी...

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा तोहफा, अब गांधीनगर स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत ट्रेन,Railway Minister & Gandhinagar Station

Railway Minister & Gandhinagar Station

अब राजस्थान के रेल विकास के लिए 9532 करोड़ बजट
जयपुर के यात्रियों की मांग पर अब वंदे भारत ट्रेन को गांधी नगर स्टेशन पर रोका जाएगा
सांगानेर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा

जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा)जयपुर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को गांधीनगर स्टेशन को एक बड़ा तोहफा दिया। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह घोषणा की है कि, अब वंदे भारत ट्रेन गांधी नगर स्टेशन पर नियमित रुप से रुकेगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को राजधानी जयपुर के एक दिन दौरे पर हैं। गोविंद देव जी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर जंक्शन के बाद गांधी नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जयपुर के यात्रियों की मांग पर अब वंदे भारत ट्रेन को गांधी नगर स्टेशन पर रोका जाएगा। इसके साथ ही जयपुर के सांगानेर रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत योजना के तहत शामिल कर लिया गया है। अब राजस्थान के कुल 84 रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल किए गए हैं। अश्विनी वैष्णव ने कहा सांगानेर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। बजट कितना होगा, क्या-क्या बदलाव होगा, सब कुछ में ही देखूंगा? सांगानेर स्टेशन को हेरिटेज लुक दिया जाएगा। इसका डिजाइन में पर्सनल ही देखूंगा। मास्टर प्लान अभी फाइनल नहीं हुआ।

*जयपुर जंक्शन का भी किया निरीक्षण

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुबह 9 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचे। जयपुर जंक्शन के गेट नंबर 2 पर चल रहे रि-डेवलपमेंट कार्य का निरीक्षण किया। फिर प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंचकर जयपुर जंक्शन के मॉडल को देखा। इस मौके पर उनके साथ जयपुर सांसद रामचरण बोहरा और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी साथ थे।
सांगानेर स्टेशन के बदलाव के बारे में बताया

मीडिया से रूबरू होते समय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांगानेर स्टेशन पर कहा कि इस स्टेशन को अगले 50 वर्षों तक उपयोग के लिए बनाया जाएगा। अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाकर गाड़ियों का ठहराव बढ़ाएंगे। इंडस्ट्रीयल हब के हिसाब से सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। ROB फ्लाईओवर के जरिए प्लेटफार्म जोड़े जाएंगे।

*UPA सरकार पर साधा निशाना

UPA सरकार पर निशाना साधते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा UPA कार्यकाल में 682 करोड़ रुपए का बजट मिलता था। अब राजस्थान के रेल विकास के लिए 9532 करोड़ बजट है। चीफ सेक्रेटरी और रेलवे अधिकारी हर महीने रिव्यू करेंगे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES