Homeराजस्थानअलवरइंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मृत्यु, ड्यूटी...

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मृत्यु, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा सूरौठ में मातम छाया

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मृत्यु, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा
सूरौठ में मातम छाया
सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कस्बा सूरौठ निवासी रेल कर्मचारी दरब सिंह योगी (31) की दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर इंदरगढ़ एवं लाखेरी रेल स्टेशन के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। ड्यूटी के दौरान यह हादसा घटित हुआ। रेल कर्मी की मृत्यु से सूरौठ में मातम छा गया। शनिवार को गमगीन माहौल में कस्बे में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में सर्व समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया।
कस्बा सूरौठ में जटवाड़ा रोड के पास निवास करने वाले अमरनाथ योगी का पुत्र दरब सिंह योगी रेल विभाग में सहायक सिग्नल कर्मचारी पद पर कार्यरत था तथा सवाई माधोपुर क्षेत्र में उसकी ड्यूटी थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को रेल कर्मी दरब सिंह योगी दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर इंदरगढ़ एवं लाखेरी रेलवे स्टेशन के बीच में स्टाफ लाइन पर पेंटिंग का कार्य कर रहा था। ड्यूटी के दौरान अप लाइन से डाउन लाइन की तरफ जाते समय रेल कर्मी दरब सिंह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही दरब सिंह की मृत्यु हो गई। ट्रेन चालक ने कोटा कट्रोल रूम को हादसे की जानकारी दी। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची तथा सवाईमाधोपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया। रेल कर्मी दरब सिंह योगी की मौत की खबर जैसे ही यहां पहुंची कस्बे एवं आसपास के गांवों में मातम छा गया। शनिवार को रेलवे की टीम एंबुलेंस में शव को लेकर घर पहुंची तो घर में रूदन मच गया। 31 वर्षीय रेल कर्मी दरब सिंह दो लड़का व तीन लड़कियों का पिता था। दरब सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था तथा उसके चार बहन भी है। दरब सिंह की 2016 में रेलवे में नियुक्ति हुई थी। अंतिम संस्कार में सर्व समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES