Homeभीलवाड़ारेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति करते नाबालिग बच्चे को मुक्त करवाया

रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति करते नाबालिग बच्चे को मुक्त करवाया

भीलवाड़ा । चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 भीलवाड़ा पर नाबालिग 08 वर्षीय बच्चे के द्वारा रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति करने की प्राप्त सूचना पर मोहमद अशफाक खान, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक हेमंत सिंह सिसोदिया, केस वर्कर शिवराज खटीक ने रेलवे सुरक्षा बल के रेखा बाई, उप निरीक्षक, कालूलाल वर्मा, प्रधान आरक्षी एवं भगत सिंह चारण, रेड एण्ड रेस्क्यू ऑफिसर, नवाचार संस्थान के साथ सयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए 01 बच्चे को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया। बच्चे को बाल कल्याण समिति सदस्य विनोद राव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर निर्मला पुरोहित को बच्चों ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति कर रहा था, उसको इस दौरान 50 रुपए मिले, बच्चे ने बताया की वह कोटा ब्रिज भीलवाड़ा रहता है और सवाईपुर का मूल निवासी है, बालक ने कालबेलिया समाज का होना बताया, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रकला ओझा एवं सदस्य विनोद राव द्वारा बालक को आश्रय की आवश्यकता होने से एवरेस्ट शेल्टर होम में आश्रय हेतु रखवाया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES