सांवर वैष्णव
सवाईपुर:-स्मार्ट हलचल|सवाईपुर कस्बे क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा, सुबह से ही आसमान में बादलों की आवा-जाही रही, वही सवाईपुर सहित ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, सोपुरा जाटों का, सालरिया आदि कई गांवों में सायं 4 बजे बाद मौसम ने अचानक करवट ली और क्षेत्र में तेज अंधड़ और धूल भरी आंधी के साथ बरसात का दौर शुरू हुआ, इसके चलते आमजन, ग्रामीणों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, क्षेत्र के गांवों में मेघ गर्जन और बिजली की चमक के साथ रिमझिम बारिश का दौर चला, बारिश के होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया, दोपहर बाद से ही क्षेत्र में तेज हवाओं का दौरा चला ।।
