Homeभीलवाड़ारायपुर में अन्नकूट महोत्सव पर लगाया 56 व्यंजनों का भोग

रायपुर में अन्नकूट महोत्सव पर लगाया 56 व्यंजनों का भोग

किशन खटीक

रायपुर । हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी रायपुर के नृसिंह द्वारा मंदिर में लाभ पंचमी महोत्सव पर अन्नकूट महोत्सव की धूम रही। अन्नकूट पर्व को लेकर मुख्य नृसिंह मंदिर को रंगीन रोशनी के साथ भव्य आर्टिफिशियल आइटमों से सजाया गया। भगवान को सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। स्थानीय राजेंद्र कुमार कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर महिला कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा पहले प्रभु को रिझाने वाले भजनों का गायन किया गया। विशेष आरती के बाद भगवान नृसिंह को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। प्रसादी का वितरण किया गया। प्रसादी के लिए नृसिंह द्वारा में भक्तों की हजारों संख्या में भीड़ लगी रही। नृसिंह द्वारा महंत मदन मोहन दास महाराज ने बताया कि महोत्सव को लेकर नृसिंह भगवान का शृंगार किया गया। इसके बाद शाम को महा आरती के बाद अन्नकूट, सहित छप्पन भोग का भोग लगाया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं में अन्नकूट का वितरण किया गया। इस मौके पर महंत मदन मोहन दास महाराज, दिनेश झवर, दिनेश लाड, राजेन्द्र कुमार कोठारी, विशाल वैष्णव, कुलदीप कुमार त्रिवेदी, ओमप्रकाश झवर,दिनेश कुमार माली, गोपाल सोमानी, सुनिल कुमार नुवाल,मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES