किशन खटीक
रायपुर 5 मार्च, नारी शक्ति वंदन यात्रा के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के नेतृत्व में हस्ती गुरु पावन धाम परिसर से कस्बे के आवड़ा चौक तक निकली गई। मार्ग में पुष्प वर्षा से यात्रा का जगह-जगह कस्बेवासियों ने अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान डॉक्टर मीरा किराड जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, गीता त्रिवेदी ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, राधा सेन, रेखा टांक, गायत्री लोहार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।