कोटपूतली बहरोड़, 25 फरवरी 2026 | स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कोटपूतली बहरोड़ विधानसभा के बानसूर ब्लॉक और नारायणपुर ब्लॉक में RGPRS अध्यक्ष पद पर रणजीत कसाना को नियुक्त किया है। इससे पहले वे युवा कांग्रेस RTI अध्यक्ष बानसूर, महासचिव यूथ कांग्रेस बानसूर तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी रह चुके हैं।पिछले कई वर्षों से रणजीत कसाना कांग्रेस के अग्रिम संगठनों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय रहे हैं। यह नियुक्ति स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
नेताओं ने दी बधाई:
- राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील पावर
- आईसीसी राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट
- प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद डोटासरा
- श्रीमती शकुन्तला रावत (पूर्व कैबिनेट मंत्री)
- राजीव गांधी संगठन प्रदेश अध्यक्ष श्री सी.बी. यादव
- जिला अध्यक्ष श्री इंद्राज गुर्जर
- श्री महेश यादव
स्थानीय स्तर पर खेमचंद गुर्जर (पूर्व सरपंच बिलाली), रामकरण गुर्जर (सरपंच कराना), लक्ष्मण रावत और लीलाराम कसाना जैसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणजीत कसाना को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।










