(पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा| स्मार्ट हलचल|राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत, भीलवाड़ा के तत्वावधान में 7 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महेश सेवा समिति भीलवाड़ा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश नरानीवाल, सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मुंद्रडा, संचालक सदस्य दिलीप तोषनीवाल, ओमप्रकाश मालू, एवं माहेश्वरी समाज के राकेश पटवारी, कैलाश तोषनीवाल, शिव तोषनीवाल, रतन पटवारी, बाल मुकुंद राठी, ओम भंडारी, सत्यनारायण तोतला सहित राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के नीरज व्यास, अंकित काबरा, खुशबू लढा, वंदना चुंडावत सहित कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। महेश सेवा समिति के सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया ने बताया कि उक्त आयोजन में सभी रक्तदाताओं को अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए ताकि लोगों को रक्त देकर जान बचाई जा सके। रक्तदान महादान है पुण्य का काम है हम सभी को इस अवसर पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा इस आयोजन को सफल बनाना चाहिए। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह रक्तदान शिविर समाज के जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। पोस्टर विमोचन के साथ ही शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा जन-जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
