राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम पर बड़ी पहल का पहले ही दिन दिखा असर!

DGP राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार

स्मार्ट हलचल|पहले 18 घंटे में 7 E-Zero FIR दर्ज — ₹1 लाख से ₹5 लाख तक की साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई शुरू।अब तक 460 E-Zero FIR दर्ज|साइबर फ्रॉड पीड़ितों को तत्काल राहत देने की दिशा में राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल।DGP श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में कल ही हुई थी नई व्यवस्था|₹1 लाख या उससे अधिक की साइबर ठगी के मामलों में E-Zero FIR से त्वरित कार्रवाई|ADG साइबर क्राइम वीके सिंह ने दी जानकारी — नई व्यवस्था के लागू होने के साथ ही साइबर अपराध के खिलाफ राजस्थान पुलिस की कार्रवाई को मिली रफ्तार।|1930 पर शिकायत से शुरू होगी कार्रवाई — I4C के NCRP और CCTNS के एकीकरण से साइबर ठगी की शिकायतों को पुलिस थाने तक तेजी से पहुंचाया जाएगा।थाना क्षेत्र की बाध्यता होगी कम — साइबर फ्रॉड की शिकायत पर संबंधित पुलिस थाने को भेजी जाएगी, जिससे कार्रवाई में तेजी आएगी।पीड़ितों के लिए बड़ी राहत — साइबर ठगी के मामलों में रकम को फ्रीज कराने और वापस दिलाने की कार्रवाई अब और प्रभावी तरीके से हो सकेगी।राजस्थान पुलिस की अपील: साइबर ठगी होते ही तुरंत 1930 पर कॉल करें और समय रहते शिकायत दर्ज कराएं—जितनी जल्दी शिकायत, उतनी जल्दी रकम बचने की संभावना।