28 से 30 मार्च तक रिजर्व पुलिस लाईन, भीलवाडा में विभिन्न खेलो का होगा रोमांचक मुकाबला
भीलवाड़ा । राजस्थान, पुलिस की रेन्ज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 27वीं अजमेर रेंज की खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का पुलिस लाईन, भीलवाड़ा में शनिवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन रूपिन्दर सिंह आईपीएस अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आर्म्ड बटालियन एवं राज्य आपदा प्रतिसाद बल राजस्थान, जयपुर द्वारा किया गया । रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता तीन दिवसीय दिनांक 28 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें अजमेर रेंज के विभिन्न जिलों और इकाइयों की टीमें भाग ले रही हैं।प्रतियोगिता में पीटीएस किशनगढ़, पीटीएस सिलोरा, जीआरपी अजमेर, टोंक, डीडवाना-कुचामन, ब्यावर, अजमेर, नागौर और भीलवाड़ा की टीमें शामिल हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन में कुल 09 खेल जिनमें ऐथेलेटिक्स, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, जूडो/कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, हैण्डबाल, कबड्डी, फुटबॉल व हॉकी की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन रिजर्व पुलिस लाईन भीलवाड़ा व सुशीला देवी माथुर कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल अधिकारी श्री हेमेन्द्र सिंह राणावत के सहयोग किया जा रहा है। जिनमें पुलिस जवान अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस के घुड़सवारी दल द्वारा शानदार अनुशासित और आकर्षक करतब प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रूपिन्दर सिंह आईपीएस अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आर्म्ड बटालियन एवं राज्य आपदा प्रतिसाद बल राजस्थान, जयपुर द्वारा टस्च् फायर, हर्षोल्लास में गुब्बारों को आकाश में छोडकर प्रतियोगिता का शुभारंभ व घोषणा कर प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों से परिचय किया व अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों के लिए खेल विशेष रूप से आवश्यक हैं, क्योंकि इससे उनकी कार्यक्षमता, सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता का विकास होता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पुलिसकर्मी अनिश्चित परिस्थितियों में कार्य करते हैं, ऐसे में उनका शारीरिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह चौधरी आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेन्ज अजमेर, एसपी धर्मेंद्र सिंह भीलवाड़ा, हर्षवर्धन अगरवाला पुलिस अधीक्षक अजमेर, रतन सिंह पुलिस अधीक्षक ब्यावर, लोकेश सोनवाल पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर, हेमेन्द्र सिंह राणावत जिला खेल अधिकारी भीलवाड़ा, पारसमल जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाडा, रोहित कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकाउ, हेमन्त कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान सैल, बुद्धराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाडा, राजेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा, नूर मोहमद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर, नेमीचंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन, पुष्पेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा टोंक, राजेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस सिलोरा व उप पुलिस अधीक्षक भीलवाडा एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे ।
