Homeसीकरपप्पू जाटव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के प्रदेश सचिव नियुक्त

पप्पू जाटव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के प्रदेश सचिव नियुक्त

 अजीम खान चिनायटा

करौली/‎स्मार्ट हलचल, एआईसीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जननायक आदरणीय राहुल गांधी और एससी विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमे पप्पू जाटव महू को एससी विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
‎ इस मौके पर पप्पू जाटव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं सुखवीर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,  एससी विभाग प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर धर्मेन्द्र कुमार जाटव, विधायक अनीता जाटव,सहित प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा लोकतंत्र, संविधान की लड़ाई में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर जनसेवा के नव आयाम स्थापित करने के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा।
‎इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर्डिनेटर धर्मेन्द्र कुमार जाटव, विधायक अनीता जाटव, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रभाव चौधरी, जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षी लाल बैरवा, जिला परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह सोलंकी, एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्यक्ष व सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES