ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बडीसादडी शहर और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किये।डोटासरा ने जारी किए आदेश में रामचन्द्र उर्फ लाल सिंह जाट को बड़ीसादड़ी शहर ब्लॉक अध्यक्ष तो वही देवेंद्र सिंह झाला को बड़ीसादड़ी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बता दे कि देवेंद्र सिंह झाला लगातार 15 वर्ष से बिलोट पंचायत से सरपंच है, ओर निरंतर कोंग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करते आ रहे है, जिससे उन्हें मिली इस जिम्मेदारी पर उनके इष्ट मित्रो सहित कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने खुशी जताई।