राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा में गंगापुर के राकेश व्यास को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

मुकेश गुर्जर

गंगापुर,स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा ने गंगापुर निवासी राकेश व्यास को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार संगठन को विश्वास है कि राकेश व्यास अपने अनुभव एवं समाज सेवा की भावना के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह नियुक्ति 13 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी गई है।
राकेश व्यास के मनोनयन पर समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष योगेश कुमार व्यास एवं प्रदेश महामंत्री मुकेश त्रिपाठी के हस्ताक्षर से यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।