सिद्धार्थ शर्मा को राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा (युवक संघ) में प्रदेश खेल प्रभारी नियुक्त

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा (युवक संघ) ने संगठन विस्तार के क्रम में भीलवाड़ा निवासी श्री सिद्धार्थ शर्मा पुत्र श्री दिनेशचन्द्र जी शर्मा को प्रदेश खेल प्रभारी पद पर मनोनीत किया है।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश कुमार व्यास और प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमार त्रिपाठी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक 2025-26/536 के अनुसार, संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह मनोनयन किया गया है।नियुक्ति पत्र में अपेक्षा की गई है कि नवनियुक्त प्रदेश खेल प्रभारी संगठन की नीतियों का पालन करते हुए समाज मे विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवा शक्ति व समाज को संगठित, सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश कुमार व्यास, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हर्षित गौतम, प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमार त्रिपाठी एवं प्रदेश प्रभारी किशन लाल सांखी ने सिद्धार्थ शर्मा को बधाई देते हुए उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।