Homeबीकानेरराजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा को मिली नई ऊर्जा, पवन गोठवाल बने...

राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा को मिली नई ऊर्जा, पवन गोठवाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष

(बजरंग आचार्य)

सादुलपुर|स्मार्ट हलचल|राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन और विस्तार करते हुए चूरू जिले के शिक्षक नेता पवन गोठवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूती प्रदान करेगी।
रेस्टा के प्रदेशाध्यक्ष हरलाल गढ़वाल ने संगठन के संविधान में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह अहम फैसला लिया है। प्रदेशाध्यक्ष गढ़वाल और सभाध्यक्ष मनोज नालिया ने सर्वसम्मति से गोठवाल के सांगठनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
चुरू रेस्टा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र बड़सरा ने बताया कि पवन गोठवाल संगठन में चूरू जिलाध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में लगातार सक्रिय रहे हैं। उन्होंने पूरे प्रदेश में वरिष्ठ अध्यापकों के हितों के लिए महत्वपूर्ण काम किए हैं।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष हरलाल गढ़वाल, सभाध्यक्ष मनोज नालिया, सुरेश विश्नोई, मोहनलाल गोदारा, मनोज धाभाई, मनीष कालेर, रामनिवास शर्मा, हरफूल मरोड़िया, मुकेश बेनीवाल, धनाराम मील सहित समस्त राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के वरिष्ठ अध्यापकों ने पवन गोठवाल को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES