Homeभीलवाड़ाशाहपुराराजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण भूमिया ने शाहपुरा के जिला अध्यक्ष पद हेतु...

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण भूमिया ने शाहपुरा के जिला अध्यक्ष पद हेतु पुष्पेंद्र कुमार घूसर को जिला अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया है

राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण भूमिया द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शाहपुरा जिला के जिला अध्यक्ष पद हेतु पुष्पेंद्र कुमार घूसर को दूसरी बार जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि जोरों शोरों से और ईमानदारी से और संगठन आत्मक कार्य में बढ़ चढ़कर संगठन के प्रति लोगों का विश्वास बनाने के लिए कार्य किया जाए।जयपुर में मौजूद राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण भूमिया ने दूसरी बार पुष्पेंद्र कुमार घूसर को जिला अध्यक्ष बनाकर उनके कंधों पर जिम्मेदारी सोपी। पुष्पेंद्र कुमार के कंधों पर जिम्मेदारी रखते हुए विश्वास जताया है संगठन के प्रति जहां पर कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत कर आम कर्मचारियों में विश्वास का माहौल बनाएं। जहां पर मौजूद रहे सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी के सभी कार्यकर्ताओं का पुष्पेंद्र कुमार ने समस्त कार्यकारिणी का अभार व्यक्त करते हुए पूरी कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण भूमिया,प्रदेश महामंत्री छीतरमल गेँगट, प्रदेश प्रमुख महामंत्री राजकुमार टाँक का हृदय से आभार व्यक्त किया।पुष्पेंद्र कुमार घूसर ने बताया है कि जिले में समस्त नगर पालिकाओं के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर संगठन को मजबूती देना ही मेरा अधेय धर्म है। संगठन को हर समय हर संभव प्रयास करके संगठन को मजबूत करना ही मेरा लक्ष्य है एवं हर समस्या का समाधान करवा कर कर्मचारी हितार्थ रक्षा हेतु संगठन के प्रति विश्वास बनाए रखना मेरा नैतिक कर्तव्य है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES