Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़उपशाखा बेगूँ ने प्रथम बार आगमन पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के...

उपशाखा बेगूँ ने प्रथम बार आगमन पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष किया स्वागत

उपशाखा बेगूँ ने प्रथम बार आगमन पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष किया स्वागत

 महेन्द्र धाकड़

चितौड़गढ़। स्मार्ट हलचल।राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा बेगूँ द्वारा राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा को लगातार दूसरी संघ का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रथम बार बेगूँ आगमन पर तथा राजस्थान कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष अरविंद कुमार व्यास का उपशाखा बेगूँ के समस्त शिक्षकों द्वार साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिस के बाद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने राजस्थान की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की सदस्यता दो लाख के अधिक होने पर सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओ का धन्यवाद अर्पित किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष सहित समस्त शिक्षको का गुरु-शिष्य पुजन स्वरूप अभिनंदन एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष ने तृतीय श्रेणी अध्यापक स्थानांतरण,पदौन्नति, संविदा शिक्षकों का स्थाईकरण, वेतन विसंगतियां आदि विभिन्न शैक्षिक योजनाओं में आ रही शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया गया एवं 40 सूत्रीय मांगो मे से अधिकांश के क्रियान्वयन का आश्वासन दिया। तथा प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द व्यास ने सभी शिक्षकों को अपने कर्तव्य के प्रति तन-मन से कार्य कर राष्ट्र की जय मे योगदान का संकल्प दिलाया। इस दौरान कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष तेजपालसिंह शक्तावत ,राजस्थान कर्मचारी महासंघ जिला महामंत्री भंवर सिंह, जिला सचिव निर्मल खटाना,जिला उपाध्यक्ष हमीर सिंह,,सागरमल पटवा, ब्लॉक प्रभारी राजेश डाबल एवं उपशाखा अध्यक्ष गोपाललाल धाकड़,कोषाध्यक्ष सतार मोहम्मद शेख,प्रवक्ता मुकेश कुमार धाकड़,सभाध्यक्ष खुर्शीद अहमद,रघु त्रिपाठी, मंत्री आशीष भट्ट, लक्ष्मीनारायण धाकड़, मुकेश व्यास , हरीश पंचोली,श्याम लाल धाकड़,मनोज बोहरा, राजेश धाकड़ ,ओम प्रकाश गुर्जर ,सीता तिवारी,अर्चना जीनगर,सुमित लुहाडिया सहित ब्लॉक के विभिन्न शिक्षक शिक्षिका उपस्थिति रही।

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kelash ji teli
bansi ad
dhartiputra
2
ad
logo
Ganesh
RELATED ARTICLES